छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना, चयन परीक्षा 23 मार्च को

 राजनांदगांव । पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 23 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक परीक्षा केन्द्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव में किया गया है।

परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग का होना अनिवार्य है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त की जा सकती है। परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थी आवेदन पत्र अध्ययनरत शाला में 14 फरवरी 2025 तक जमा कर सकते है।  

Leave Your Comment

Click to reload image