छत्तीसगढ़ / महासमुंद

कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण, गणतंत्र दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

 महासमुंद । 76वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर  लंगेह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को आज ही के दिन 26 जनवरी को संविधान के तहत मूलभूत अधिकार मिले थे। हमें देश के विकास और उज्जवल भविष्य के लिए सदैव सशक्त, सतर्क, सुरक्षित और जागरूक रहते हुए सक्रिय रूप से लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाएं। साथ ही देश-प्रदेश को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे। इसके पूर्व कलेक्टर  लंगेह ने अपने शासकीय आवास पर भी ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  एस आलोक, अपर कलेक्टर  रवि कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर  आशीष कर्मा, श्रीमती सृष्टि चंद्राकर, मिषा कोसले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। 

Leave Your Comment

Click to reload image