छत्तीसगढ़ की जनता को सम्पत्ति कर में ५० प्रतिशत छूट की घोषणा की माँग सी.एम. से की- ओस्तवाल
राजनांदगांव:- विधानसभा क्षेत्र की जन-जन की आवाज एवं पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल एक पत्र के माध्यम् से छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से यह माँग की है कि, छत्तीसगढ़ की आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए नगरीय निकाय के जो चुनाव छत्तीसगढ़ में होने जा रहे है। उसमें छत्तीसगढ़ की आम जनता को इस महगांई के दौर को ध्यान में रखते हुए जहाँ अनेक घोषणाएँ लोकसभा और विधानसभा चुनाव में की गई उसी तारतम्य में नगरीय निकाय के चुनाव में प्रदेश की जनता के हितैषी है तो ? तत्काल छत्तीसगढ़ की जनता को पूरे प्रदेश में सम्पत्ति कर जो शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जो वर्तमान में निर्धारित राशि है उसमें एक अप्रैल २०२५ से ५० प्रतिशत राशि की घरेलू एवं गैर-घरेलू सम्पत्ति कर मेें तत्काल छूट की घोषणा करते हुूए अपनी पार्टी के घोषण पत्र में इसे शामिल करें। और यदि आपके द्वारा डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद यदि घोषणा नहीं की जाती तो प्रदेश की जनता को यह समझ में आ जायेगा की भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में जब सरकार बनानी थी तो बड़ी- बड़ी घोषणा की थी श्री ओस्तवाल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की आम जनता से यह माँग की है कि ,नगरीय निकाय के चुनाव को देखते हुए आम जनता व्हॉटशॉप के मैसेंज और पत्राचार आदि के माध्यम् से छत्तीसगढ़ सरकार से घरेलू गैर घरेलू सम्पत्ति कर में ५० प्रतिशत की छूट की माँग करें। जिससे की महगाई के इस दौर में आम जनता को कुछ राहत मिल सके।