छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

BJP प्रत्याशी के नामांकन में रोड़ा, कांग्रेस की आपत्ति पर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम महापौर पद की भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी के नामांकन में रोड़ा आ गया है। निर्वाचन आयोग ने  उन्हें शाम 5 बजे तक दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने पूजा विधानी के जाति पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने मामले को संज्ञान में लिया है।

नगरीय निकाय चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी का सम्मेलन होगा। सम्मेलन में सीएम और मंत्री शामिल होंगे। इसके जरिए पर प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सम्मेलन में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ आमजनों को भी जुटाएगी। इसके अलावा जिला स्तर पर भी आम सभाएँ होंगी। मंत्री, विधायक, संगठन के शीर्ष नेता सभाओं को सम्बोधित करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image