जिला महिला सेन समाज महिला प्रकोष्ठ राजनांदगांव द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की १०१वीं जयंती मनाई गई
राजनांदगांव - भारत रत्न जननायक कर्पुरी ठाकुर की १०१वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास से सेन समाज राजनांदगांव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सेन समाज के महिला एवं पुरूष सदस्य एवं पदाधिकारी द्वारा कर्पुरी ठाकुर जी के तैल चित्र में दीप प्रज्जवलित एवं फूल मालाओं द्वारा औपचारिक कार्यक्रम की शुभारंभ की गई। जिले के पदाधिकारी द्वारा उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निशा श्रीवास जी ने अपने उद्बोधन में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला साथ ही जिला सेन समाज के जिला महामंत्री अनुप श्रीवास जी ने अपने उद्बोधन में श्री कर्पूरी ठाकुर जी के शिक्षा जगत पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला एवं शहर सेन समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री बिहारी सेन जिला सेलून संघ के जिलाध्यक्ष ईश्वर श्रीवास, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कौशिक, जिला महामंत्री अनूप श्रीवास, गणेश कौशिक, बंटी सेन, ईश्वर सेन, अशोक श्रीवास, जिला महिला प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष श्रीमती निशा श्रीवास सचिव गौरी श्रीवास, उपाध्यक्ष केशरी श्रीवास, सहसचिव संतोषी सेन, ब्लॉक सचिव कांति सेन, कांति श्रीवास जी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
यह जानकारी जिला महिला सेन समाज के जिलाध्यक्ष श्रीमती निशा श्रीवास ने दी।