छत्तीसगढ़ / मनेन्द्रगढ़ – चिरिमिरी – भरतपुर

जनकपुर के वार्ड क्रमांक 02 में मतदाताओं को ईवीएम का दिया गया प्रशिक्षण

 एमसीबी । कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 को ध्यान में रखते हुए। नगर पंचायत जनकपुर के छत्रपति शिवाजी महाराज वार्ड क्रमांक 02 में ईवीएम मशीन का प्रदर्शन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। मास्टर ट्रेनर ने मतदाताओं को ईवीएम मशीन के सही उपयोग और मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। 

ईवीएम प्रदर्शनी का संचालन सुचारू रूप से किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों ने मतदाताओं के संदेह को दूर किया। इस अवसर पर मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रमेश द्विवेदी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image