छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

मोदी की गारंटी फेल_अब नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का घोषणापत्र नया जुमला_दीपक बैज

कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन मांगा

राजनांदगांव 06 फरवरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज आज नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने लखोली कुआं चौक पहुंचे।जहां लखोली, कन्हारपुरी,नंदई वार्ड के कांग्रेस वार्ड प्रत्याशीयों के पक्ष में सभा को संबोधित किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा के नगरीय निकाय घोषणा पत्र जिसे अटल विश्वास पत्र का नाम दिया है उसे भाजपा का जुमला करार दिया है।उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव 1 साल हो गए जिसमें किए गए वादों का क्या हुआ,कितने पूरे हुए,मोदी की गारंटी नाम दिया था उस गारंटी का क्या हुआ,यह वास्तव में जुमला साबित हुआ।सभी लोगों को यह बात साबित हो गई है।और जनता इस चुनाव में इनको जवाब देगी।उन्होंने कांग्रेस महापौर प्रत्याशी निखिल द्विवेदी,और वार्ड पार्षद प्रत्याशियों  सीमा चौरसिया, ढलेशवरी मनीष साहू, दुलारी साहू,भागचंद साहू,गोपीराम रजक,मोहिनी युवराज भारती,भगवानदास सोनकर के पक्ष में वोट देने की अपील की।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रत्याशी गिरीश देवांगन, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष रमेश डाकलिया,जिला ग्रामीण अध्यक्ष भागवत साहू,प्रभारी बृजेश शर्मा,धनेश पाटिला,हेमा देशमुख,नरेश डाकलिया,श्रीकिशन खंडेलवाल, प्रेमचंद बाफना,जितेंद्र मुदलियार,शाहिद भाई, डॉ.आफताब आलम,दिनेश शर्मा,मेहुल मारू,आसिफ अली,थानेश्वर पाटिला,कुतुबुद्दीन सोलंकी,सुदेश देशमुख,रूबी गरचा,अमित चंद्रवंशी,माया शर्मा,प्रतिमा बंजारे,नरेश साहू,चेतन भानुशाली,राजिक सोलंकी,विजय अग्निहोत्री,संदीप जायसवाल,राहुल देवांगन,मुन्ना इब्राहिम सहित 7 वार्ड के आम जनता,कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image