छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन : नाम वापिस लेने के अंतिम तिथि पश्चात् अभ्यर्थियों की सूची का किया गया प्रकाशन

 सूरजपुर । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के लिए अभ्यर्थियों के नाम वापिस लेने की अंतिम तिथि आज 06 फरवरी को नियत समय के पश्चात्  अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। आज जिला पंचायत, जनपद पंचायत अंतर्गत संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सूची का प्रकाशन किया गया एवं संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया गया।

 जिला पंचायत के लिए की गई संवीक्षा पश्चात अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। कुल 136 अभ्यर्थियों में से क्षेत्र क्रमांक 01 से 02 सदस्य, क्षेत्र क्रमांक 02 से 02 सदस्य, क्षेत्र क्रमांक 03 से 03 सदस्य, क्षेत्र क्रमांक 05 से 01 सदस्य, क्षेत्र क्रमांक 07 से 02 सदस्य, क्षेत्र क्रमांक 08 से 02 सदस्य, क्षेत्र क्रमांक 10 से 01 सदस्य, क्षेत्र क्रमांक 13 से 02 सदस्य एवं क्षेत्र क्रमांक 14 से 01 सदस्य सहित कुल 16 सदस्यों द्वारा नाम वापिस लेने के पश्चात अब जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 120 अभ्यर्थियेां द्वारा निर्वाचन लड़ा जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image