छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

नगर पालिका किरंदुल, बचेली में घर-घर जाकर मतदाताओं को वोटिंग मशीन का दिया गया प्रशिक्षण

 दंतेवाड़ा । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विगत 08 फरवरी को नगर पंचायत बारसूर में तहसील कार्यालय वार्ड क्रमांक 11 एवं 15 वार्ड, तथा नगर पालिका किरंदुल, बचेली में प्रशिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अलावा सभी वार्डों में मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से मतदान हेतु जागरूक भी किया जा रहा है एवं मतदाताओं से 11 फरवरी सुबह 8 बजे से 5 बजे तक पोलिंग बूथ में आकर वोट डालने का आग्रह भी इसी दौरान किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image