छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

प्रेक्षक जयश्री जैन ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

 राजनांदगांव । जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के संचालन एवं प्रेक्षण कार्य हेतु नियुक्त प्रेक्षक आईएएस जयश्री जैन ने आज राजनांदगांव शहर के शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में स्थित विभिन्न मतदान केन्द्रों में जाकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने डोंगरगांव के मतदान केन्द्र और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। 

उन्होंने मतदान केन्द्रों के पीठासीन अधिकारियों से मतदान प्रगति और मॉकपोल के दौरान प्रतिनिधियों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए जनपद पंचायत डोंगरगांव में निर्वाचक नामावली का निरीक्षण किया। इसके साथ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए बनाए गए  मतदान केन्द्र आरी का भी निरीक्षण किया।

Leave Your Comment

Click to reload image