छत्तीसगढ़ / सुकमा

सुकमा और दोरनापाल में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

 सुकमा । नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 के तहत आज जिले की नगरपालिका परिषद सुकमा और नगर पंचायत दोरनापाल के मतदाताओं ने उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। मंगलवार को जिले के सभी नगरीय निकायों में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण के मार्गदर्शन में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निर्बाध रूप से संपन्न हुआ।

नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत नगर पालिका परिषद सुकमा में 64.11 प्रतिशत यानी 8667 मतदाताओं ने वोट किया। इनमें 4 हज़ार 171 यानी 66.37 प्रतिशत पुरुष मतदाता और 4 हज़ार 446 यानी 68.01 प्रतिशत महिला मतदाता मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए। स्थानीय निर्वाचन शाखा से प्राप्त मतदान के अंतिम आंकड़े के अनुसार नगर पंचायत दोरनापाल में 77.71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Leave Your Comment

Click to reload image