छत्तीसगढ़ / सुकमा

रिटर्निंग अधिकारी ने विजयी अध्यक्ष एवं पार्षदों को प्रमाण पत्र किया प्रदान

 नगरपालिका परिषद सुकमा से हुंगा राम मरकाम और नगर पंचायत दोरनापाल से अध्यक्ष पद पर राधा मंडावी नायक विजयी घोषित

सुकमा । कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में शनिवार को अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए शासकीय आईटीआई कॉलेज में मतगणना किया गया। मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका परिषद सुकमा से भाजपा प्रत्याशी हुंगा राम मरकाम और नगर पंचायत दोरनापाल से भाजपा प्रत्याशी राधा मंडावी नायक अध्यक्ष पद पर विजयी हुए।

नगरपालिका परिषद सुकमा में अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 प्रत्याशी चुनाव में खड़े थे। इनमें से हुंगा राम मरकाम को 4059 वोट, कन्या दुग्गे को 2181, लच्छू राम पोड़ियामी को 1885 एवं गुड़िया कर्मा को 212 वोट मिला है। इस तरह से नगर पालिका परिषद सुकमा में भाजपा के प्रत्याशी हुंगा राम ने इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी कन्या दुग्गे को 1878 वोटों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।

 

नगर पंचायत दोरनापाल में अध्यक्ष पद के लिए 2 प्रत्याशी चुनाव में खड़े थे। इनमें राधा मंडावी नायक को 1976 और बबीता माड़वी को 1071 वोट मिले हैं। इस प्रकार नगर पंचायत दोरनापाल में भाजपा के प्रत्याशी राधा मंडावी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी बबीता माड़वी को 905 वोटों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।

’नगर पालिका परिषद सुकमा के विजयी पार्षद प्रत्याशी’ : 

 

नगर पालिका परिषद सुकमा के कुल 15 पार्षद पदों के चुनाव में भाजपा को 11 पद, कांग्रेस को 3 पद और निर्दलीय को 1 पद प्राप्त हुआ। पदों का विवरण इस प्रकार है-

वार्ड क्रमांक 01-  शोभन गंदामी  (भाजपा)

02 शेख नजीर (कांग्रेस)

03 सह दाई कवासी (भाजपा)

04 रमेश कर्मा (भाजपा)

05 विवेक यादव (भाजपा)

06 आयशा हुसैन  (कांग्रेस)

07 अनिल सोढ़ी (भाजपा)

08  दीपक नेताम (निर्दलीय)

09 भुनेश्वरी यादव (भाजपा)

10 सुनील यादव  (कांग्रेस)

11 रंजीत बारठ (भाजपा)

12 राजेंद्र गुप्ता (भाजपा)

13 कांता राठी (भाजपा)

14 उर्मिला बुधराम मांडवी (भाजपा)

15 माड़वी हुर्रा (भाजपा)

’नगर पंचायत दोरनापाल के विजयी पार्षद प्रत्याशी’

नगर पंचायत दोरनापाल के कुल 15 पार्षद पदों के चुनाव में भाजपा को 12 पद, कांग्रेस को 2 पद और निर्दलीय को 1 पद प्राप्त हुआ। पदों का विवरण इस प्रकार है :

वार्ड क्रमांक 01 मिड़ीयम गीता (भाजपा)

02 धर्मेंद्र सिंह भदौरिया (भाजपा)

03 मिड़ियम ललिता (भाजपा)

04 बसंती यादव (कांग्रेस)

05 जमुना यादव (कांग्रेस)

06 सोड़ी मंगली (भाजपा)

07 पुष्पलता भदौरिया (भाजपा)

08 अरुण सुनानी (भाजपा)

09 मड़कम हूँगी (भाजपा)

10 कोसी ठाकुर (भाजपा )

11 लक्ष्मी ठाकुर (निर्दलीय)

12 मंगी सोड़ी (भाजपा)

13 चंद्रशेखर (भाजपा)

14 मड़कम पोदिये (भाजपा)

15 मड़कम राजे(भाजपा)

नगर पालिका परिषद सुकमा में रिटर्निंग ऑफिसर मधु तेता और नगर पंचायत दोरनापाल में रिटर्निंग ऑफिसर शबाब ख़ान ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया और उन्हें जीत की बधाई दी।

Leave Your Comment

Click to reload image