छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

दरभा जनपद पंचायत में बीजेपी का परचम,मानकदई कश्यप बनी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बने हरीप्रशाद कश्यप

फूटे पटाखे, दुर्गा मंदिर पहुँच कर की पूजा अर्चना 

दरभा--- त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में निर्वाचित होने के उपरांत गुरुवार को दरभा जनपद पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। दोनों पदों के लिए नाम निर्देशित पत्र भरा गया जिसमें दरभा जनपद पा पंचायत अध्यक्ष के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल हुए जिसमे 10 जनपद सदस्यों मे भाजपा समर्थित मानकदई कश्यप को 06 मत एवं कांग्रेस समर्थित कंचन कश्यप को 04 मत मिले जिसमें मानक दही कश्यप अध्यक्ष निर्वाचित हुई।दरभा जनपद पंचायत अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र पीठासीन अधिकारी एवं जनपद पंचायत सीईओ ने प्रदान किया। इसके उपरांत उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन किया गया जिसमें भाजपा समर्थित हरिप्रसाद कश्यप को 06 मत एवं कांग्रेस समर्थित राजू सोढ़ी को 04 मत प्राप्त हुए। जिसमें हरिप्रसाद कश्यप विजय घोषित किए गए।

      चुनाव जीतने के बाद दुर्गा मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।

      पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति की जीत है। सभी मतदाताओं का आभार मानता हूँ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की कुशल नेतृत्व की जीत है।

   भाजपा समर्थित जनपद सदस्य गागरा राम नाग, कमलू कावासी, जयमनी मौर्य, दयमती नाग उपस्थित थे.

     इस चुनाव प्रक्रिया में मुख्य रूप विद्याशरण तिवारी, योगेंद्र पांडेय,हुंगाराम माँड़वी,आर्यद्र सिंह आर्य, राजेश श्रीवास्तव,संग्राम सिंह राणा,देवी प्रशाद बेंजाम,प्रकाश झा,अविनाश श्रीवास्तव,सुरेश कश्यप,संजय चंद्राकर, योगेश पानीग्राही, सतीश बाजपेई, बबलू नाग,सुकुलु मरकाम, नारायण कुरानी, महादेव नाग,पडरू मरकाम, महादेव क़वासी, बलिराम मांझी, विघ्ननेश्वर बाकडे, सुरेश सिंह,धर्मेंद्र ठाकुर, लिबरू नाग, दिनेश पांडेय, दुर्जन कश्यप, सीताराम मौर्य, दुदुल नाग, रामेश्वर नाग,अनंत कश्यप, रामसिंह नाग, लखेश्वर नाग, उदय सेठीया,सामदेव नाग, लखमू नाग, भीम नाग, मनी मंडावी, सरपंच दुर्गा नाग सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image