छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

ये मेरी जीत नहीं कांग्रेस और किरंदुल की जनता का जीत हैं : बबलू सिद्दीकी

 किरंदुल नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव मे उपाध्यक्ष कुर्सी बबलू सिद्दीकी के हुआ नाम. 


किरंदुल । किरंदुल नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद बबलू सिद्दीकी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत प्रत्याशी राजकुमार सोनी को हराकर नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

रणनीति के आगे भाजपा बेबस  : 

किरंदुल नगर पालिका के 18 वार्डों में चुनाव के बाद स्थिति उलझी हुई थी, क्योंकि किसी भी पार्टी को सीधी बढ़त नहीं मिल पाई थी। ऐसे में उपाध्यक्ष पद के लिए होने वाला यह चुनाव बेहद अहम बन गया था। बबलू सिद्दीकी ने कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए पार्षदों का समर्थन हासिल किया और अंततः जीत दर्ज की।


बबलू सिद्दीकी की इस जीत ने नगर की राजनीति को एक नया मोड़ दे दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह परिणाम आगामी चुनावों पर भी असर डाल सकता है।

इस जीत के दौरान ज़ब नवनिर्वाचित पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा की ये मेरी जीत नहीं ये जीत कांग्रेस की हर एक कार्यकर्ताओं और लौह नगर वासियों की जीत हैं मुझे पार्षदो का पूर्ण रूप से  समर्थन मिला हैं मेरा जो नगर के लिये दायित्व हैं मै उसे बखूबी से निभाऊँगा।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजू रेड्डी, जिलाध्यक्ष पंचायत सदस्य सुलोचमा कर्मा, कांग्रेस यूवा नेता राहुल महाजन, कमलेश वर्मा, मातृ शक्तियाँ एवं यूथ कांग्रेस के लोग मौजूद थे।

Leave Your Comment

Click to reload image