छत्तीसगढ़ / नारायणपुर

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में सीईओ ने दिलाई शपथ

 नारायणपुर । जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यगणों का प्रथम सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर आकांक्षा शिक्षा खलखो द्वारा शपथ दिलाई गई। उन्होंने नव निर्वाचित जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यगणों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जिले के विकास में अपना योगदान देने की बात कही। उन्होंने सभी सदस्यों से कहा कि टीम भावना के साथ अपने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करें ताकि जिले को विकसित जिला बनाया जा सके। 

सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मण्डावी और अन्य जिला पंचायत सदस्यों का गुलदस्ता से स्वागत किया गया। जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र बिंजली से जिला पंचायत सदस्य कमलेश्वरी बिसेल नाग, बोरण्ड से हीना नाग, एड़का से संतनाथ उसेण्डी, रेमावण्ड से सुखयारीन सलाम, गढ़बेंगाल से प्रमिका सुकमन कचलाम, महिमागवाड़ी से लता कोर्राम, छोटेडोंगर से राकेश उसेण्डी, कुंदला से शांति नेताम, नेड़नार से प्रताप सिंह मण्डावी और ओरछा से गुड्डू उसेण्डी को शपथ दिलाई गई। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, गौतम एस गोलछा, उप संचालक पंचायत विक्रम बहादुर, लेखाधिकारी आशीष एक्का, एपीओ पवन सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image