छत्तीसगढ़ / नारायणपुर

चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

 नारायणपुर। राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादूर पंचभाई द्वारा पीड़ित परिवार के परिजनों को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत दी गई है। 

जिले के खोड़गांव निवासी मृतक सुखदाय सलाम की नदी के पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस पुत्री जयंती सलाम और सुकन्ती सलाम के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार नारायणपुर को राशि बैंक ड्राफ्ट या चेक के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर भुगतान कराने निर्देशित किया गया हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image