छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रायपुर रेल मंडल के बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में ट्रैफिक कम पावर ब्लाक के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों को रद्द करने की घोषणा की गयी थी ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रायपुर रेल मंडल के बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में ट्रैफिक कम पावर ब्लाक के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों को रद्द करने की घोषणा की गयी थी ।

इन सभी यात्री गाड़ियों का पुन: परिचालन किया जा रहा है 

बिलासपुर:- 18 मार्च,  2025 रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी लांचिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा । इस कार्य के लिए दिनांक 19 मार्च, 2025 को डाउन लाइन में 03 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाने की घोषणा की गयी थी । 

                     इन सभी रद्द की कुछ यात्री गाड़ियों का पुन: परिचालन किया जा रहा है । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

पुन: परिचालन होने वाली गाडियां :- 

1) दिनांक 19 मार्च 2025 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ।

2) दिनांक 19 मार्च 2025 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ।

3) दिनांक 19 मार्च 2025 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु पैसेंजर ।

4) दिनांक 19 मार्च 2025 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु पैसेंजर ।

बीच में समाप्त होने वाली गाडियां का पुन: परिचालन:- 

01)   दिनांक 19 मार्च 2025 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी की घोषणा की गयी थी । 

02)  दिनांक 19 मार्च 2025 को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी । इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी की घोषणा की गयी थी ।  दोनों गाड़ियो का पुन: परिचालन किया जा रहा है ।

Leave Your Comment

Click to reload image