टाइप थ्री शीतला माता मंदिर प्रांगण मे रंग पंचमी धूम धाम से मनाया गया
दंतेवाड़ा |
2025-03-20 17:45:57
किरंदुल - लौह नगरी किरंदुल के फुटबॉल ग्राउंड के समीप स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर न्यू टाइप थ्री में रंगपंचमी का पर्व ढोल नगाड़ों की थापों के साथ धूमधाम से मनाया गया । सर्वप्रथम श्री श्री शीतला माता की पूजा अर्चना की गई । तत्पश्चात पूरे किरंदुल के वासियों ने नगाड़े की धुन पर खूब रंग गुलाल खेला । इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष रामा दीन पटेल, सचिव दिनेश साहू, संरक्षक राजेन्द्र सक्सेना, अरुण शर्मा के साथ साथ वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र सोनी, किरंदुल पालिका के उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, पार्षद ए अनिल, बैलाडीला व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज छलिवाल, बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के सदस्य आकाश गोयल , आशीष सिन्हा, एनएमडीसी एस सी एस टी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बी एल तारम, जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश जैन, वरिष्ठ ठेकेदार रणवीर सिंह चौहान, संतोष सरोज, सनमुख राव, पतिराम बघेल, वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण बैरागी, यूपी बिहार संघ के सचिव उपेंद्र त्रिपाठी, किशोर राम टेके, सुरेश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे ।