छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

विकसित भारत युवा संसद महोत्सव का आयोजन

 सूरजपुर । भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में ’’विकसित भारत युवा संसद महोत्सव 2025’’ का आयोजन देशभर के 300 से अधिक जिलों में किया जा रहा है। जिसमें वन वोट वन नेशन विषय पर आज शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में इस भव्य आयोजन का दो दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें अलग अलग जिलों से चुन कर युवा प्रतिभागी शामिल हुए।

आज प्रथम दिवस उद्घाटन समारोह में अथिति के रूप में कुलपति संत गहीरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर सरगुजा प्रोफेसर पी पी सिंह, श्रीमती चंद्रमणि पैकरा अध्यक्ष जिला पंचायत भीमसेन अग्रवाल भूतपूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम, बाबूलाल अग्रवाल अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी, स्वाति सिंह जनपद पंचायत अध्यक्ष सूरजपुर  अशोक सिंह ज्यूरी मेंबर शैलेश गोयल उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद सूरजपुर शशिकांत गर्ग एवं यशवंत सिंह जन भागीदारी अध्यक्ष सहित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच एन दुबे शामिल रहे।

 
 

इस कार्यक्रम में तीन जिलों, सूरजपुर, कोरिया एवं महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर से चयनित युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया और ’’एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। युवा संसद महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देना, उनकी सोच को राष्ट्रहित की दिशा में प्रेरित करना और नीति निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

 
 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, ष्युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की नींव होती है। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल उनकी राजनीतिक समझ बढ़ती है, बल्कि वे सामाजिक उत्तरदायित्व को भी बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम प्राचार्य महोदय के निर्देशन में चंद्रभूषण मिश्र नोडल अधिकारी के द्वारा सुचारू रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का समापन दिनांक 25 मार्च 2025 को होगा।

 

Leave Your Comment

Click to reload image