छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को प्रदाय किया गया ट्राय सायकल

 सूरजपुर। अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमणी पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाडे, देवपाल पैकरा, राजलाल राजवाड़े, जनपद सूरजपुर उपाध्यक्ष मनमत बछार के द्वारा प्रदाय किया गया है। ग्राम पंचायत-बेलटिकरी, जनपद पंचायत-सूरजपुर, के मुन्ना राम, आ० बलजीत, एवं ग्राम पंचायत-उमापुर जनपद पंचायत-रामानुजनगर के हुकुम साय, आ० बकस राम ने ट्रायसायकल के लिए समाज कल्याण विभाग विभाग में आवेदन किया था।

आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमणी पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े के माध्यम से उनके द्वारा मांगे गये उपकरण उपलब्ध कराये गये है। ट्रायसायकल प्राप्त करने के पश्चात आवेदक ने खुशी जाहिर की एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave Your Comment

Click to reload image