छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

भक्त माता कर्मा जयन्ती के अवसर पर किरन्दुल में सांस्कृतिक कार्यक्रम पंडवानी का किया गया भव्य आयोजन

किरंदुल । लौह नगरी किरंदुल मे श्री श्री भक्त माता कर्मा जयंती के 1009 वी जयंती के अवसर पर तहसील साहू समाज किरंदुल के तत्वाधान में मंगलवार को स्थानीय साहू समाज के भवन के प्रांगण में स्थित माता कर्मा के मंदिर में सर्वप्रथम हवन पूजन एवं माता की आरती उतारी गई ।तत्पश्चात विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो कि पूरे नगर से होते हुए भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंची। श्री राघव मंदिर बैलाडीला देवस्थान परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम पंडवानी का आयोजन किया गया । छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका और रेलवे में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ तरुणा साहू ने अपनी सुरमयी आवाज से माता कर्मा के भक्तों के बीच समा बांधा।सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएमडीसी किरंदुल परियोजना प्रमुख संजीव साही ,विशेष अतिथि पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह ,एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उप महाप्रबंधक ए एम एन एस डॉ तेजप्रकाश,कार्मिक प्रमुख के एल नागवेणी ,सहायक महाप्रबंधक कार्मिक शैलेंद्र सोनी,मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्रा रहे,श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष आज़ाद सक्सेना , बैलाडीला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र सक्सेना ,वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण बैरागी रहे ।
 
सांस्कृतिक कार्यक्रम पंडवानी की अध्यक्षता प्रहलाद साहू यातायात प्रभारी जिला दंतेवाड़ा ने की।इस दौरान अतिथियों के द्वारा समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का भी सम्मान किया गया । कार्यक्रम के पश्चात भोग भंडारा और महाप्रसाद वितरित किया गया । इस दौरान तहसील साहू समाज किरंदुल के अध्यक्ष टीकम साहू , सचिव देवेंद्र साहू ,दिनेश साहू ,योगेश साहू ,ओम साहू सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे ।मंच संचालन लता साहू ने किया।
 
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image