छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे PM मोदी, सभा में 1 लाख ज्यादा लोग मौजूद

  बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के रायपुर से बिलासपुर के मोहभट्‌टा ग्राउंड पहुंचे गए हैं। वह 33,700 करोड़ रुपये के कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इन परियोजनाओं में बिजली, तेल, गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास जैसी अहम योजनाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रगति को एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा। सभा में केंद्रीय मंत्री मोहनलाल खट्टर, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत कई प्रमुख नेता भी मौजूद हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image