छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

नगर की सुख समृद्धि व खुशहाली हेतु देवस्थान श्री राघव मंदिर मे ज्योति कलश स्थापना की गई.

किरंदुल। सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया की मंगल कामनाओं सहित बैलाडीला देवस्थान समिति श्री राघव मन्दिर के द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 के सुअवसर पर शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की गई। लौहनगरी किरन्दुल के आस्था के प्रमुख केंद्र श्री राघव मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस नवरात्रि पर्व में श्रद्धालुओं द्वारा 211 ज्योति कलश प्रज्जवलित किये गए हैं।   संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों,श्री राघव मन्दिर के प्रधान पुजारी सत्येंद्र प्रसाद शुक्ल द्वारा विधिविधान से घट स्थापना की गई।

Leave Your Comment

Click to reload image