छत्तीसगढ़ / नारायणपुर

ग्राम पंचायतों में 07 से 21 अप्रैल तक राजस्व पखवाड़ा शिविर आयोजित

 नारायणपुर । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार राजस्व संबंधी समस्या-विवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, किसान किताब, आरबीसी 6-4 के तहत् क्षति से संबंधित फौती नामांतरण नक्शा खसरा बी-1 दुरूस्तीकरण, आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र किसान पंजीयन, अतिक्रमण, वनाधिकार फौती नामांतरण, वनाधिकार पत्रक में सामान्य लिपकीय त्रुटि सुधार व अन्य समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिले के विभिन्न ग्रामों में 07 से 21 अपै्रल तक राजस्व पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत् तहसील नारायणपुर अंतर्गत 07 अपै्रल को पंचायत भवन खोड़गांव, खड़कागांव, सुलेंगा, ताड़ोपाल, नयानार, रेमावण्ड, भाटपाल, कोलियारी, टिमनार, देवगांव और दण्डवन में, 08 अपै्रल को पंचायत भवन भरण्डा, केरलापाल, माहका, एड़का, उड़िदगांव, कोरण्डा, मातला, नेलवाड़ और गरांजी में, 09 अपै्रल को पंचायत भवन पालकी, करलखा, बोरपाल, बोरावण्ड, मालिंगनार, तुरठा, नाउमुंजमेटा और छिनारी में, 11 अपै्रल को पंचायत भवन बिंजली, दुग्गाबेंगाल, आमासरा, बड़ेजम्हरी में, 12 अपै्रल को पंचायत भवन कुढ़ारगांव, बेनूर, तहसील कार्यालय नारायणपुर, बम्हनी और हलामीमुंजमेटा में, 15 अपै्रल को पंचायत भवन बाकुलवाही, कुकड़ाझोर, गढ़बेंगाल, आमगांव, बोरण्ड, करमरी और फरसगांव में, 16 अपै्रल को पंचायत भवन बेलगांव, खड़कागांव और बावड़ी में, 17 अपै्रल को पंचायत भवन बागडोंगरी में राजस्व पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार तहसील ओरछा अंतर्गत 07 अपै्रल को पंचायत भवन गोमागाल, 08 को ओरछा, 10 को गुदाड़ी, 11 को थुलथुली, 14 को आदेर, 15 को जाटलूर, 17 को लंका, 18 को डूंगा और 21 को हांदावाड़ा, तहसील छोटेडोंगर अंतर्गत 07 अपै्रल को पंचायत भवन महिमागवाड़ी, छोडोंगर, गौरदण्ड, 08 को आतरगांव, धनोरा, 09 को कोंगेरा, सुलेंगा, 11 को कोशलनार, धौड़ाई, रायनार, 12 को बड़गांव, 16 को पल्ली, तारागांव, तोयनार, 17 को राजपुर, चमेली, कन्हारगांव, 21 को टेमरूगांव, मढ़ोनार में और तहसील कोहकामेटा अंतर्गत 07 अपै्रल को पंचायत भवन आकाबेड़ा, 08 को सोनपुर, कुरूषनार, 09 को गारपा, मेटानार, कच्चापाल, मोहंदी, 11 को मसपुर, कदेर, कोहकामेटा, झारावाही, इरकभट्टी, कुतुल, 12 को गारपा, 15 को सोनपुर, कस्तुरमेटा, हिकपाड़, 16 को पांगुड़, मुरनार, गुमियाबेड़ा, कोडलियर, 17 को गारपा, बासिंग और 19 अपै्रल को पांगुड़ और कस्तुरमेटा में राजस्व पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा, जिस हेतु संतोष कुमार मौर्य, पुष्पेन्द्र तिवारी, कृति रावटे, शैलेन्द्र बैध, सुशिला ध्रुव, चंद्रेश पात्र, मोहन पात्र, अभिषेक साहू, कुमुदनी देहारी, हर्षा देवांगन, कैलाश मांझी, श्रवण कड़ियाम, मनीष नेताम, शिखा झा, रमेश दुग्गा, गंगा कोर्राम, राजा राम गावड़े, अरूण कुमार आचार्य, सुलेन्द्र लाठिया, भुनेश्वरी नाग, बृजेश तिवारी, दामिनी भारद्वाज, भारतीय मण्डावी, हिरावती भण्डारी, दीपक मांझी, गजेन्द्र मरकाम, ऋषिकेश देवांगन और रतिराम मरकाम को शिविर प्रभारी पटवारी नियुक्त किया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image