छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री राजनेश सिंह की अवधारणा है कि विद्यार्थी स्कूली पाठ्यक्रम के साथ-साथ यातायात के नियमों से भी वाकिफ होl

 नए शिक्षण सत्र प्रारंभ होते ही प्रारंभ हुई यातायात की  पाठशाला,,,, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री राजनेश सिंह  की अवधारणा है कि विद्यार्थी स्कूली पाठ्यक्रम के साथ-साथ यातायात के नियमों से भी वाकिफ होl  इसी संदर्भ में नए शिक्षण सत्र प्रारंभ होते ही यातायात बिलासपुर के द्वारा विभिन्न स्कूलों में यातायात की पाठशाला का आयोजन पुनः प्रारंभ किया गया है। यातायात के प्रभारी  राम गोपाल करियारे एडिशनल एस पी के दिशा निर्देश में आज व्यापार विहार स्थित ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में यातायात की पाठशाला आयोजित की गई।

यहां यातायात की ओर से मास्टर ट्रेनर उमाशंकर पांडे आरक्षक रोशन खेस,  भुवनेश्वर मरावी के द्वारा विद्यार्थियों को यातायात से जुड़ी बारीक जानकारी से अवगत कराया गया। इसके अंतर्गत सड़क में चलने के नियम, यातायात संकेत, मोटर व्हीकल एक्ट, सड़क दुर्घटना के कारण निवारण के साथ-साथ गुड सेमिरिटन  के संबंध में भी जानकारी दी गई साथ ही विद्यार्थियों को हमेशा यातायात के नियमों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ भी दिलाई गई। श्री करियरे  ने बताया कि यह क्रम अब लगातार चलता रहेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image