छत्तीसगढ़ / बीजापुर

बीजापुर में इंद्रावती के जंगल में मुठभेड़ जारी, दो माओवादियों के मारे जाने की खबर

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती वन क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। इसमें अब तक दो माओवादियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।



सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इंद्रावती क्षेत्र में माओवादी मौजूद थे। इसके बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे तो माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की, जिसमें माओवादियों को बड़ा नुकसान होने की बात सामने आ रही है। सुरक्षाबल इस इलाके में सर्चिंग भी कर रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image