छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

अग्निवीर : भर्ती के लिए 25 तक आवेदन

 राजनांदगांव । भारतीय थल सेना में अग्निवीर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 25 अप्रैल 2025 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। उक्त भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमेन (8वीं व 10वीं) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों पर होगी।

आवेदक योग्यता अनुसार अग्निवीर के दो पदों के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। अग्निवीर क्लर्क के आवेदकों को ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) के समय टाईपिंग टेस्ट देना होगा। ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) माह जून 2025 में आयोजित होने की संभावना है। भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए थलसेना के वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in एवं सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर संपर्क कर सकते है।

Leave Your Comment

Click to reload image