छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

उदयाचल नेत्र चिकित्सालय मे एनएच एमएमआई का सूचना केन्द्र उदघाटित

 राजनांदगाँव । महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर सकल जैन श्रीसंघ, उदयाचल एवं एनएच एमएमआई  हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न हुआ। इस शिविर में एनएच एमएमआई के विशेषज्ञों  डॉ. दीपेश मस्के, डॉ. हूमन प्रसाद सिन्हा, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. स्नेहिल गोस्वामी, डॉ. गौरव जैन, डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. पंकज पटेल, एवं भिलाई की डॉ. संगीता सिन्हा ने अपनी सेवाएँ दी।

उदयाचल के डॉ. सार्थक बाफना के द्वारा विशेषकर शुगर के मरीजों की आँख की जाँच एवं डेंटल व स्कीन का भी इलाज निःशुल्क किया गया। इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से एनएच एमएमआई हॉस्पिटल के (FD) फेशिलिटी डायरेक्टर श्री अजीत  द्वारा उदयाचल हॉस्पिटल में एनएच एमएमआई हॉस्पिटल जाने वाले मरीजों के लिये सूचना केन्द्र का उदघाटन किया गया जिसके अंतर्गत इन दोनो संस्थाओं द्वारा एक एमओयू किया गया, जिसमे उदयाचल के माध्यम से एनएच एमएमआई  जाने वाले मरीजों को विशेष छूट प्रदान की जायेगी एवं त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जायेगा। यह एमओयू राजनांदगाँव एवं आसपास के क्षेत्र वासियों के लिये एक अच्छा माध्यम होगा जिसमें मरीजों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस शिविर के माध्यम से लगभग 250 मरीजों ने लाभ लिया।

Leave Your Comment

Click to reload image