छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

हाई स्कूल सर्टिफिकेट ओपन परीक्षा सफलतापूर्वक हुई संपन्न

 सूरजपुर । छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट ओपन परीक्षा मार्च-अप्रैल-2025 की कक्षा 10वीं, विषय-अर्थशास्त्र की परीक्षा जिले के निर्धारित 09 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न हुई। जिसमें कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-112 में 97 उपस्थित एवं 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, श्रीमती भारती वर्मा जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के द्वारा विकासखण्ड- भैयाथान के अंतर्गत संचालित परीक्षा केन्द्र क्र. 26-03 का औचक निरीक्षण किया गया जहां कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या 12 में 12 उपस्थित पाये गये एवं 01 नकल प्रकरण बनाया गया। जिले के अन्य समस्त परीक्षा केेन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप  से संचालित हुई।

Leave Your Comment

Click to reload image