छत्तीसगढ़ / धमतरी

दूध उत्पादकों के भुगतान में देरी होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

 धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा आज सेमरा बी. में संचालित दुग्ध संग्रहण केन्द्र पहुंचे। उन्होंने उपस्थित दुग्ध उत्पादकों से क्षेत्र में दूध की कुल उत्पादित मात्रा, गांव में डेयरी एवं मवेशियों की संख्या, भुगतान प्रक्रिया और चिलिंग प्लांट में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। संग्राहकों ने बताया कि उनके द्वारा बेचे गए दूध की राशि का भुगतान नहीं हुआ है।

इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में भुगतान प्राप्त होने के बाद संग्राहकों का भुगतान न रोके, इस काम में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्यवाही करने की बात की कलेक्टर ने की। इस दौरान कलेक्टर ने पशु चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं और सुविधाओं की जानकारी ली।

Leave Your Comment

Click to reload image