छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

हाई मस्ट लाइट से जगमगाएगा ज्योतिपुर चौक

नपा. अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन, पार्षद रहे मौजूद

गौरेला: नगर पालिका परिषद गौरेला के वार्ड क्रमांक 10 ज्योतिपुर में जल्द ही हाई मस्ट लाइट लगेगी जिससे पूरा ज्योतिपुर जगमगा जाएगा, जिसका भूमि पूजन नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे और उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा के द्वारा किया गया!
इस अवसर पर अध्यक्ष ने बताया कि नगर में 3 स्थानों पर हाई मस्ट लाइट लगेगी जिसका भूमि पूजन किया गया, और भी जिन जिन स्थानों पर मांग आएगी हमारा प्रयास होगा हम उसको पूरा करे!
 
इस अवसर पर पार्षद रियाज अहमद, पार्षद अविनाश टुडू, भाजपा नेता तापस शर्मा, शिव शर्मा, राखी सिंह गहलोत, रमा राठौर, मनोरमा गुप्ता, ठेकेदार संतोष विश्वकर्मा, खुन्नू ठाकुर, शैलेश मसीह, प्रवीर तिमोथी, राजेंद्र सूर्यवंशी, अमृत सूर्यवंशी, कैलाश सोनी, गुलजारिन बाई सहित वार्डवासी लोग मौजूद रहे!!!

Leave Your Comment

Click to reload image