छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

सुशासन तिहार बना वरदान, एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र

 राजनांदगांव । शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने तथा जनता से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से शहरी से लेकर ग्रामों तक सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार 2025 के दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों का विभिन्न विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर निराकरण किया जा रहा है।

इसी कड़ी में डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम रंगीटोला निवासी दीनालाल मंडलोई को एक दिन में ही जाति प्रमाण पत्र बनाकर प्रदान किया गया। दीनालाल मंडलोई ने बताया कि सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत तहसील कार्यालय डोंगरगांव स्थित लोक सेवा केंद्र में जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। उन्होंने सुशासन तिहार की प्रशंसा करते हुए बताया कि लोक सेवा केन्द्र में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने पर एक ही दिन में नि:शुल्क जाति प्रमाण पत्र बनकर प्राप्त हो गया।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image