छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

डीईओ ने अनुकम्पा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति

 बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में तीन दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 2 आवेदकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं। 

डीईओ ने बताया कि विकासखण्ड कोटा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला करवा में शिक्षक (एल.बी.) के पद पर कार्यरत स्व.  राजेन्द्र कुमार पाण्डेय के परिवार से उनके पुत्र गौरीश पाण्डेय एवं विकासखण्ड तखतपुर के शासकीय प्राथमिक शाला भौवाकांपा में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. उमेश कुमार सूर्यवंशी के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती चमेली बाई सूर्यवंशी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।

आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे तीन दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।

Leave Your Comment

Click to reload image