प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों के परिजन को 12 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों के परिजनों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
जिसके अर्न्तगत नदी-नाले एवं तालाब के पानी में डुबने से मृत्यु के प्रकरण में मृतक लखु ओयाम के निकटतम वारिस उनकी पत्नि पोदिये आयोम, मृतक पुनेम रमेश के निकटतम वारिस पुनेम सदना एवं मृतक मुकेश उरसा के निकटतम वारिस लक्खू उरसा को 4-4 लाख रूपए कुल 3 पीड़ितों के परिजनों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। राशि का भुगतान संबंधित हितग्राही के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।