छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 30 मई तक आवेदन

 राजनांदगांव  ।  नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ विभाग अंतर्गत महिला नगर सैनिक (छात्रावास ड्यूटी) 1715 एवं नगर सैनिक के 500 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार 22 जून 2025 को रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अम्बिकापुर में आयोजित की जाएगी। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक व पात्र आवेदक लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए 30 मई 2025 शाम 5 बजे तक व्यापम के वेबसाईट में जाकर रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

Leave Your Comment

Click to reload image