छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन, 14 तक आवेदन

 राजनांदगांव  । राजनांदगांव विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत परमालकसा में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 14 मई 2025 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव में आवेदन आमंत्रित की गई है। नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक जिले में स्थित वृहत्तकार आदिम जाति बहुउद्देशिय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि शाख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वसहायता समूह, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति से विहित प्रारूप एक में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र निर्धारित तिथि तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव में प्रस्तुत कर सकते है। शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image