छत्तीसगढ़ / मोहला मानपुर चौकी

कंप्यूटर लैब सह उपकरण के लिए 48 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति

 मोहला।  कलेक्टर सह अध्यक्ष प्रबंध कारणी समिति जिला खनिज न्यास संस्थान से  मानपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कंप्यूटर लैब सह उपकरण क्रय के लिए 48 लाख 73 हजार 495 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। स्वीकृत राशि से विद्यालय में कंप्यूटर सह उपकरण क्रय किया गया है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने गत दिवस 30 अप्रैल को विद्यालय पहुंचकर कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटर लैब  में लगाए गए कम्प्यूटर की गुणवत्ता का मुआयना की। कंप्यूटर लैब की स्थापना होने से विद्यालय के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा एवं कंप्यूटर शिक्षा लेने में मदद मिलेगा। इससे विद्यार्थियों की कौशल क्षमता में वृद्धि होगी।

Leave Your Comment

Click to reload image