छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

तत्काल लर्निंग लाईसेंस मिलने पर लालाराम साहू एवं योगेश्वर कंवर के चेहरे पर दिखाई दी खुशी

गांव की आम जनता की समस्याओं का आसानी से हो रहा निराकरण

 

राजनांदगांव। सुशासन तिहार अंतर्गत आज डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम विचारपुर नवागांव में आयोजित समाधान शिविर में परिवहन विभाग के स्टाल में तत्काल लर्निंग लाईसेंस मिलने पर ग्राम विचारपुर नवागांव निवासी लालाराम साहू के चेहरे पर उत्साह एवं खुशी दिखाई दी। उन्होंने बताया कि बहुत दिनों से वे वाहन चलाने के लिए लाईसेंस नहीं बना पा रहे थे। सुशासन तिहार पर उन्होंने लर्निंग लाईसेंस के लिए आवेदन पेश किया था। उन्होंने कहा कि तत्काल ही समाधान शिविर में लर्निंग लाईसेंस बनाकर प्रदान किया गया। जिससे वे बहुत खुशी और अच्छा महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल बहुत अच्छी है, जिससे गांव की आम जनता की समस्याओं का निराकरण आसानी से हो रहा है। उन्होंने लर्निंग लाईसेंस मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन प्रशासन को धन्यवाद दिया। इसी तरह ग्राम ग्राम विचारपुर नवागांव निवासी श्री योगेश्वर कंवर को भी आज लर्निंग लाईसेंस मिला। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार उनकी समस्या का आसानी से समाधान हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image