आज ग्राम पंचायत झाल में समाधान शिविर
बेमेतरा। जिला बेमेतरा के नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण में समाधान शिविरों का आयोजन 05 मई 2025 से 31 मई 2025 के मध्य कलस्टरवार किया जा रहा है। कल 15 मई को बेमेतरा विकासखंड, विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ के ग्राम झाल के माध्यमिक शाला, में आयोजित होगा।
इस क्लस्टर में ग्राम पंचायत झाल सहित 9 ग्राम पंचायत धनगांव, अतरिया, मरका, झालम,, बिलई, पंडरभट्ठा, पेण्ड्रीतरई, नरी को शामिल किया गया है। शिविर में 9 ग्राम पंचायतों से समाधान पेटी में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारी बतायेंगे। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी भी देंगे।