छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

पालना कार्यकर्ता एवं पालना सहायिका पद के संबंध में दावा आपत्ति 26 तक

 राजनांदगांव ।  एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) अंतर्गत पालना कार्यकर्ता एवं पालना सहायिका पद के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की खण्डस्तरीय मूल्यांकन समिति के निरीक्षण व परीक्षण पश्चात वरीयता क्रम अनुसार प्राविधिक मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है।

आवेदिकाओं को जारी प्राविधिक मूल्यांकन पत्रक के संबंध में आपत्ति होने पर दावा आपत्ति 26 मई 2025 तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) में लिखित रूप में दर्ज करा सकते हैं। अंतिम तिथि पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति के आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Leave Your Comment

Click to reload image