पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पत्रकार के दैनिक दैनदिनी के ब्यूरो चीफ सुरेंद्र गुप्ता सम्मानित
राजनांदगांव |
2025-05-20 18:40:37
पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुरेंद्र गुप्ता सम्मानित
अतिथियों ने सम्मान कर आगे बढ़ने किया प्रेरित
राजनांदगांव। पत्रकार महासंघ द्वारा रायपुर के वृंदावन होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि रायपुर के विधायक पुरिंदर मिश्रा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर मीनल चौबे उपस्थित रही। समारोह में राजनांदगांव संस्कारधानी के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र गुप्ता को शाल, श्रीफल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र गुप्ता दो दशक से अधिक पत्रकारिता में सक्रिय हैं। सुरेंद्र गुप्ता समय- समय पर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता और दमदारी से उठाते है। दबंग पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है। अतिथियों ने सुरेंद्र को सम्मानित कर आगे बढ़ने प्रेरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।