दृष्टिहीन गायत्री बाई को मिला सहारा, आयुष्मान वय वंदना कार्ड ने दी नई उम्मीद
मोहला । सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में 73 वर्षीय दृष्टिहीन बुजुर्ग महिला गायत्री बाई पिस्दा को आयुष्मान वय वंदना कार्ड प्रदान किया गया। गायत्री बाई ने पूर्व में इस योजना के लिए आवेदन किया था और आज, प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता के चलते उन्हें यह बहुपयोगी कार्ड प्राप्त हुआ। गायत्री बाई ने योजना के अंतर्गत मिलने वाले स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ को जीवन का संबल बताते हुए सरकार और प्रशासन के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। अपने शब्दों में उन्होंने कहा अब इलाज के लिए किसी पर बोझ नहीं बनूंगी। सरकार ने मुझे सम्मान और सुरक्षा दी है, मैं बहुत धन्यवाद करती हूँ। यह कार्ड उन्हें निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे वे अपनी वृद्धावस्था में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकेंगी।