छत्तीसगढ़ / मोहला मानपुर चौकी

राज्यपाल 22 को मोहला प्रवास पर रहेंगे

 मोहला। छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल  रमेन डेका 22 मई 2025 को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल  रमेन डेका हेलीकॉप्टर से कोण्डागांव से प्रस्थान कर दोपहर 2:55 बजे हेलीपैड दशहरा मैदान मोहला पहुंचेंगे। वे यहां दोपहर 03 बजे कलेक्टोरेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण करेंगे। इसके पश्चात वे यहां अधिकारियों की कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक लेंगे। राज्यपाल  रमेन डेका शाम 4:30 बजे मोहला से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image