छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

प्रदेश में सर्वाधिक गरियाबंद जिले के 307 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से हो रहे लाभान्वित

 गरियाबंद । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रवर्तकता कार्यक्रम (स्पॉन्सरशिप योजना) के तहत असहाय बच्चे जिनकी माता - पिता की मृत्यु हो चुकी है। को माह मई 2025 में 43 बच्चे एवं कुल 307 बच्चों को प्रतिमाह चार हजार रूपये से स्पॉन्सरशिप योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। यह राशि बच्चों को अधिकतम 03 वर्ष अथवा 18 वर्ष पूर्ण होने तक प्रदाय किया जा सकेगा ।

कलेक्टर  बी.एस उइके के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी  अशोक कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई (मिशन वात्सल्य योजना) के अधिकारी-कर्मचारियों की तत्परता एवं सक्रियता से प्रवर्तकता कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रवर्तकता कार्यक्रम (स्पॉन्सरशिप योजना) के तहत लाभान्वित किये जाने के लिए ऐसे बच्चे जो आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर है, जिनकी माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है, भूमिहीन है, गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, अथवा जीवन अत्यंत कठिनाई से गुजर रहा है। ऐसे बच्चों को योजना के तहत पात्रता की श्रेणी में रखा जाता है ।

Leave Your Comment

Click to reload image