छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

खादी को आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्ध : राकेश पाण्डेय

 खादी को आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्ध : राकेश पाण्डेय

गरियाबंद और मैनपुर के दौरे पर पहुंचे ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष, खादी केंद्रों का किया निरीक्षण

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय बुधवार को गरियाबंद और मैनपुर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित खादी उत्पादन केंद्रों का निरीक्षण किया और ग्रामोद्योग से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

श्री पाण्डेय दोपहर में सर्किट हाउस गरियाबंद पहुंचे, जहां से वे खादी केंद्र पहुंचे और कार्यरत महिला कर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि खादी उत्पादन केवल रोजगार का माध्यम न होकर ग्रामीण आत्मनिर्भरता की पहचान बने।

स्थानीय उद्यमियों फ्लाई एस ब्रिक्स एवं यात्री वाहन (बस) के हित   ग्राहीयो से की मुलाकात 
एवं निरीक्षण के बाद श्री पाण्डेय ने खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े स्थानीय उद्यमियों से भी संवाद किया। उन्होंने उनके अनुभवों को जाना, समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि बोर्ड उनकी जरूरतों के अनुरूप तकनीकी और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामोद्योग से जुड़े छोटे-छोटे प्रयासों को बड़े स्तर पर आगे लाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शिता की तारीफ
बातचीत के दौरान श्री पाण्डेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सराहना करते हुए कहा कि—

“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की दूरदर्शिता और नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को नई दिशा मिली है। उन्होंने न केवल इस क्षेत्र को प्राथमिकता दी है, बल्कि इसे राज्य की अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ बनाने का प्रयास भी किया है। मुख्यमंत्री की सोच है कि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना गांवों से शुरू हो, और खादी इस अभियान की रीढ़ बने। उनके मार्गदर्शन में हमें यह दायित्व मिला है और हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ इसे निभाएंगे।”

श्री पाण्डेय ने आगे कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के विज़न को छत्तीसगढ़ सरकार जमीनी स्तर पर साकार कर रही है। खादी को लेकर लोगों में नई जागरूकता आई है और युवाओं में इसका आकर्षण बढ़ा है।
इस दौरान ये रहे उपस्थित – जिला अध्यक्ष अनिल चंद्रकार नपा अध्यक्ष रिखी राम यादव वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव हुंडल आशीष शर्मा सागर मयानी राधे श्याम सोनवानी पूर्व अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू सभापति रेणुका साहू एंव खादी ग्राम उद्योग के उपसंचालक के पी  श्रीवास कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave Your Comment

Click to reload image