छत्तीसगढ़ / मोहला मानपुर चौकी

खड़गांव व आतरगांव में समाधान शिविर आज

 मोहला।  सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत 23 मई को जनपद पंचायत मानपुर के ग्राम पंचायत खड़गांव और जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत आतरगांव में समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। शिविर के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। शिविर में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने ग्रामीणजनों को शिविर में उपस्थित होने अपील की है।

Leave Your Comment

Click to reload image