छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

नरेन्द्र, शीतल दास और भुनेश्वर को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास मिलने पर बदली जिंदगी

 पक्का आवास मिलने से घर में आयी खुशियां

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना से जनसामान्य के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन हो रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनमानस के पक्के आवास बन जाने पर सम्मान एवं आत्मविश्वास बढ़ा है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पदुमतरा में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम पदुमतरा निवासी  नरेन्द्र कुमार ठाकुर को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्के आवास की चाबी मिली। उन्होंने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करते हैं तथा उनके पास एक एकड़ भूमि है। पुराना घर खपरी वाला था। जिसमें पानी-बरसात के समय बहुत दिक्कत होती थी। उन्होंने बताया कि उनका हमेशा से पक्का मकान बनाने का सपना था, लेकिन मेरी आमदनी इतनी नहीं थी कि मैं अपना पक्का बना पाता। अब वे अपने नये मकान में परिवार के साथ खुशी से रहेंगे। उन्होंने बताया कि पक्का मकान बनने से पानी-बरसात में बार-बार घर की मरम्मत करने से राहत मिली है। उन्होंने पक्के आवास के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को तहेदिल से धन्यवाद दिया।

ग्राम पदुमतरा के  शीतल दास साहू ने बताया कि वे घरों में मकान पेंटिंग का कार्य करते है तथा उनके पास 34 डिसमिल जमीन है। खपरे का मकान होने के कारण बारिश में परेशानी होती ही थी। बंदर और कीड़े-मकोड़ों का डर रहता था। पक्का मकान मिल जाने से अब बहुत अच्छा महसूस हो रहा है और समस्याओं से राहत मिली है। उन्होंने बताया कि उन्हें शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। उनके परिवार में महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पानी प्राप्त हो रहा है तथा राशन कार्ड से चावल मिल रहा है। ग्राम पदुमतरा के ही  भुनेश्वर साहू ने बताया कि वह मजदूरी करते है और परिवार में 6 लोग है। बारिश के दिनों में घर में पानी भर जाता था। बंदर के कारण खप्पर-छानी को हर साल बनवाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं अपना पक्का मकान बना पाऊंगा। सरकार से मदद मिली और आज मैं अपने पक्के मकान में खुशी से निवास कर रहा हूं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image