छत्तीसगढ़ / कांकेर

तेज रफ्तार बाइक टकराईं, दो की मौत

 कांकेर । जिले के भानुप्रतापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा कोसेकुर्से थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां दो तेज रफ़्तार बाइक आपस में टकरा गई।

इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। इतना ही नहीं पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave Your Comment

Click to reload image