छत्तीसगढ़ / मोहला मानपुर चौकी

मासिक धर्म के प्रति स्वच्छता जागरूकता अभियान

 मोहला । स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अन्तर्गत गत दिवस 28 मई 2025 को विकासखण्ड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस का आयोजन ग्राम व ग्राम पंचायत पेन्दलकुही में किया गया। जिसमें ग्रामीण महिला एवं किशोरी बालिका सम्मिलित होकर जागरूकता रैली एवं सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी हुई विषयों पर चर्चा किया गया। माहवारी स्वच्छता से मतलब माहवारी के दौरान अपने शरीर को साफ और स्वस्थ रखना, इसमें सैनिटरी पैड का इस्तेमाल नियमित रूप से साफ-सफाई एवं अन्य स्वच्छता के उपायों का पालन कर साफ-सफाई पर विशेष चर्चा किया गया।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image