छत्तीसगढ़ / मोहला मानपुर चौकी

सुकन्या समृद्धि योजना में अनियमितता बरतने वाले पोस्ट ऑफिस कर्मचारी निलंबित

 मोहला ।  कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन पर सरखेड़ा औंधी पोस्ट ऑफिस में डाक कर्मचारी तरुण बनज द्वारा छह सुकन्या समृद्धि के खातों एवं 11 अन्य बचत आवृत्ति जमा खातों की जमा राशि में गबन करने के आरोप में जांच अधिकारी  ए के सिंह उप संभागीय डाक निरीक्षक अंबागढ़ चौकी के प्रतिवेदन के आधार पर निलंबित करते हुए नए कर्मचारियों की पद स्थापना सरखेड़ा पोस्ट ऑफिस में कर दी गई है एवं दोषी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच संस्थित किया गया है जांच के दौरान 6 सुकन्या खातों की राशि कुमारी योगेश्वरी, कुमारी धानी सरकार, कुमारी डिगेश्वरी कुमारी, मेघना मांडवी, कुमारी हीरांशी, कुमारी मेघा मांडवी के सुकन्या खातों में गबन की गई राशि जमा कर दी गई है एवं उनका पासबुक भी प्रदा कर दिया गया है ताकि वह आगामी बचत राशि जमा कर सके इसी प्रकार बचत खाता एवं आवर्ती खाता गबन की गई राशि संबंधितों की चेक के माध्यम से प्रदान की कार्रवाई प्रचलन में है उन्हें शीघ्र राशि पोस्ट ऑफिस द्वारा प्रदान किया जाएगा। आईबीसी 24 न्यूज़ द्वारा प्रसारित समाचार के तहत में पोस्ट ऑफिस द्वारा कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

Leave Your Comment

Click to reload image